
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पेट्रोल-डीजल की बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर विधायक मधु वर्मा ने अपने आगामी कार्यक्रमों में ईवी रिक्शा के उपयोग का निर्णय लिया है।
उन्होंने संकल्प लिया कि अब विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
