गन्नई में नलकूप खनन कर रही बोरिंग मशीन ट्रक जप्त

सिंगरौली। जिले के थाना सरई एवं चौकी बरका पुलिस ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर नलकूप खनन कर रहे बोरिंग मशीन ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गन्नई में राजकुमार बैस के घर के पीछे बोरिंग मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा है, जबकि कलेक्टर सिंगरौली द्वारा 2 मई से 15 जुलाई 2026 तक जिले में नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

सूचना पर चौकी बरका पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बोरिंग मशीन ट्रक क्रमांक TN 48 X 2414 से बोरिंग कार्य होता मिला। मौके पर मौजूद चालक प्रेमलाल जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल निवासी पटेहरा खुर्द थाना कोतवाली सीधी हाल मुकाम घोघरा सरई द्वारा कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने बोरिंग मशीन ट्रक जप्त कर कार्रवाई की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी बरका उप निरीक्षक नृपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक एस.के. सोनवानी, आरक्षक मनीष ठाकुर एवं सावन मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

बांदकपुर पुलिस की तत्परता: दुकान से चोरी हुए 47 हजार एक घंटे में बरामद, नाबालिग पकड़ा

Sat May 16 , 2026
दमोह। बांदकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान से चोरी हुए नगदी को चोर सहित एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 26 को प्रार्थी प्रतीक डबुल्या निवासी बांदकपुर ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बर्तन की दुकान की पेटी से […]

You May Like

मनोरंजन