
दमोह। बांदकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान से चोरी हुए नगदी को चोर सहित एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 26 को प्रार्थी प्रतीक डबुल्या निवासी बांदकपुर ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बर्तन की दुकान की पेटी से कोई अज्ञात चोर करीब 48,000 रुपये चुराकर ले गया है.सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया के निर्देशन पर चौकी प्रभारी बांदकपुर सउनि राजेन्द्र मिश्रा ने हमराह स्टाफ के साथ तत्काल कार्रवाई की.पुलिस टीम ने एक घंटे के अंदर चोरी गए कुल 47,070 रुपये एक नाबालिग अपचारी बालक से बरामद कर लिए.बांदकपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है.
