विदिशा। बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान शिव महापुराण कथा के साथ-साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया जाएगा।
नारायण सेवा समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव महापुराण कथा हेतु आयोजित कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान अग्रवाल धर्मशाला में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखे हुए चल रही थीं। उनके साथ कथा आयोजन अपने सिर पर शिव महापुराण रखे हुए चल रहे थे। इसके साथ ही सुबह से पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा इसके बाद कथा वाचक द्वारा शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा और पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक के साथ शिव महापुराण की पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं से शिव महापुराण कथा और पार्थिव शिवलिंग निर्माण में शामिल होने की अपील की गई है।
