रानी राजपूत ने शुरू की नई परंपरा: पिता के नाम पौधा रोपकर दी अनोखी श्रद्धांजलि

गुना: जिले के आरोन की एक युवती रानी राजपूत ने वृक्षारोपण अभियान के तहत एक नई और प्रेरणादायक पहल की है। आमतौर पर बेटियां माँ के नाम पर पौधा लगाती हैं, लेकिन रानी ने इस परंपरा को तोड़ते हुए अपने पिता के नाम पर पौधा लगाकर एक नई सोच की शुरुआत की।इस विशेष मौके पर रानी ने कहा, “पिता भी बेटी के जीवन में माँ जितनी ही अहम भूमिका निभाते हैं। उनका त्याग, संरक्षण और प्रेम भी कम नहीं होता, इसलिए मैंने सोचा कि अपने जन्मदिन पर इस बार पौधा पापा के नाम पर लगाऊँ।”
रानी की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इसे एक सशक्त संदेश मानते हैं जो पितृत्व को भी सम्मान देने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। यह वृक्षारोपण केवल हरियाली नहीं, बल्कि भावनाओं की जड़ें भी गहराई से मजबूत कर रहा है।स्थानीय प्रशासन ने भी रानी की इस सोच की सराहना की है। स्थानीय निवासियों ने उसे आगामी अभियानों में ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाए जाने कि शासन से मांग की है ।
सुश्री राजपूत ने सभी देशवासियों से वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा
“प्रकृति हमें जीवन देती है,
अब हमारी बारी है उसे संवारने की।”
आप सभी से निवेदन है कि पर्यावरण को सुरक्षित और जीवनदायिनी बनाए रखने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं।
एक छोटा-सा प्रयास — एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया, और हरियाली का वरदान बन सकता है।
रानी राजपूत का यह कदम यह दिखाता है कि जब बेटियाँ आगे बढ़ती हैं तो न केवल समाज बदलता है, बल्कि नई परंपराएं भी जन्म लेती हैं।

Next Post

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान

Thu Jul 17 , 2025
ग्वालियर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आज ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। गत वर्ष 16 स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं मध्य प्रदेश राज्य में ग्वालियर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ जीएफसी 3 स्टार रेटिंग एवं […]

You May Like