नवरात्रि के पहले दिन से खोल दिया गया गुरुद्वारा से फूलबाग के बीच का रास्ता

ग्वालियर: एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते गुरुद्वारा से फूलबाग के बीच का रास्ता लंबे समय से बंद था। आज नवरात्र के पहले दिन शहरवासियों को सुबह उस वक्त बड़ी राहत मिली, जब यह रास्ता खोल दिया गया। अब वाहन सीधे जा रहे हैं। सिर्फ एक तरफ के रास्ते पर करीब 30 मीटर ही डायवर्ट रखा है। सबसे बड़ी राहत आम लोगों को मिली है,ल क्योंकि अब नवरात्र से त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। दीपावली तक शहर के बाजार गुलजार रहेंगे। ऐसे में यह मुख्य रास्ता है। इसके चालू होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी के बीच वाहन फिर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। यह सबसे बड़ी आफत है।
अब तक यह थी व्यवस्था
गुरुद्वारा से फूलबाग जाने के लिए वाहन चालक होटल क्लार्क इन तक तो सीधे जाते थे, लेकिन इसके बाद मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे वाले संकरे रास्ते से होकर फूलबाग जाना होता था। इससे दो प्वाइंट पर सबसे ज्यादा जाम लगता था। वहीं गुरुद्वारा से फूलबाग तक सीधा रास्ता पूरा बंद था। वाहन चालकों को मोतीमहल होकर ही जाना होता था।
अब यह होगी व्यवस्था
फूलबाग से गुरुद्वारा जाने वाले वाहन चालक मोती मस्जिद तक आ सकेंगे। यहां से वाहन गोपाल मंदिर तक जाकर गुरुद्वारा जा सकेंगे। सीधे जलविहार भी जा सकेंगे। वहीं गुरुद्वारा से फूलबाग आने के लिए अब वाहन चालक सीधे आ सकेंगे। मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे से नहीं जाना होगा।

Next Post

एनटीए में गंभीर खामियों और जवाबदेही के अभाव पर संसदीय समिति ने जताई चिंता: कांग्रेस

Sun Oct 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि शिक्षा संबंधी संसद की स्थायी समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़े स्तर पर सुधार की ज़रूरत बताते हुए एनटीए में जवाबदेही, कर्मचारियों की कमी, ठेकेदारों पर निर्भरता और परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाये गये […]

You May Like

Play sound