जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आनंद नगर निवासी एक अधेड़ के खाते से साइबर ठग ने रकम पार कर दी । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राम प्रताप कुशवाह 50 वर्ष निवासी आनंद नगर धनी की कुटिया के पास ने लिखित शिकायत की कि एक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, जिसकी राशि 100096 है। यह वित्तीय धोखाधड़ी मध्य प्रदेश राज्य क्षेत्र में हुई है। किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन डर या चोट पहुँचाने की धमकी देकर धोखा दिया है। ठग नेे धोखे में रखकर उसकी संपत्ति राशि 100096 हड़प ली है।
Next Post
बंगाल जीत की आहट पर भोपाल में जश्न, भाजपा कार्यालय के पास झालमुड़ी से स्वागत
Mon May 4 , 2026
भोपाल: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बढ़त और संभावित विजय के उत्साह का असर अब राजधानी भोपाल में भी देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यालय के पास बंगाल की पारंपरिक व्यंजन झालमुड़ी की विशेष दुकान लगाई गई है, जहां आने-जाने वाले लोगों को यह लोकप्रिय स्नैक […]
