भोपाल: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बढ़त और संभावित विजय के उत्साह का असर अब राजधानी भोपाल में भी देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यालय के पास बंगाल की पारंपरिक व्यंजन झालमुड़ी की विशेष दुकान लगाई गई है, जहां आने-जाने वाले लोगों को यह लोकप्रिय स्नैक परोसा जा रहा है।
इस अनोखे आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल साफ नजर आ रहा है। दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट और पोस्टर भी लगाए गए हैं, जो इस जश्न को राजनीतिक रंग दे रहे हैं।
भाजपा समर्थक यहां पहुंचकर झालमुड़ी का स्वाद ले रहे हैं और एक-दूसरे को जीत की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की मजबूत स्थिति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और संगठन की मेहनत का परिणाम है। इसी खुशी को साझा करने के लिए भोपाल में यह खास पहल की गई है, ताकि लोग बंगाल की संस्कृति और स्वाद के माध्यम से इस अवसर का आनंद ले सकें।पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और समर्थकों में चुनाव परिणामों को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
