यात्री वाहन, दोपहिया की जनवरी में रिकॉर्ड बिक्री

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) जीएसटी सुधारों और नीतिगत प्रोत्साहनों के दम पर घरेलू बाजारों में वाहनों की बिक्री में तेजी का सिलसिला जनवरी में भी जारी रहा और दुपहिया तथा तिपहिया वाहनों के खंड में रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की गयी।

वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में घरेलू बाजारों में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 इकाई पर पहुंच गई। इसी प्रकार दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 19,25,603 इकाई पर रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 30.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 75,725 इकाई पर पहुंच गयी।

Next Post

पाकिस्तान के ख़िलाफ मैच में खेल सकते हैं अभिषेक : वरुण

Fri Feb 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले भारत के महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक नामीबिया के ख़िलाफ़ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इससे […]

You May Like