दमोह:श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में गोवर्धन पर्वत पर गणेश महोत्सव के साथ वृक्षारोपण अभियान चल रहा है. जिसमें शामिल होने दमोह जिले के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे व वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी बांदकपुर धाम पहुंचे. जहां सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का पं.विजय चौबे व नीरज नायक द्वारा जलाभिषेक पूजन कराया गया.
इसके उपरांत मंदिर कार्यालय में पं. रामकृपाल पाठक व पं. केदारनाथ दुबे ने उनका तिलक स्वागत किया गया. तदोउपरांत वह श्री जागेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट व शिवभक्त मंडल द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में गोवर्धन पर्वत पहुंचे. जहां उन्होंने पर्वत पर विराजमान भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए व पर्वत पर और सरोवर के किनारे वृक्षारोपण किया.जिसमें आम,बरगद और कदम के वृक्ष रोपित किए.
