
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नहर पुल के पास बरेला हाईवे रोड पर ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बुध सिंह 25 वर्ष निवासी भटरा मोहल्ला रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके साथ उसके चाचा रूप सिंह एवं चाचा के साथी सुरेश, दीपेन्द्र सोनी, राजधर, अंचल सेन एवं नेपाल यादव सभी ओमनी क्रमांक एमपी 15 बीए 2059 से सहजपुर से मटर तुडाई कर वापस आ रहे थे, बीती रात 12-10 बजे नहर पुल के पास बरेला हाईवे रोड पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक सीजी 10 बीजी 7866 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ओमनी में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ओमनी कार पटल गयी, जिससे सभी को चोटे आ गयी, सभी को जबलपुर के अस्पताल भिजवाया है।
