अज्ञात वाहन ने कुचला, युवक की मौत 

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित जमतरा मोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई‌। जानकारी के मुताबिक अजय लोधी पिता गुलाब लोधी 28 वर्षीय निवासी हिनौतिया का मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि बाइक सवार उछलकर दूर जाकर गिर गया और हादसे में उसे गंभीर चोटे आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।

Next Post

5 सीएसपी, 10 टीआई, 150 का फोर्स फील्ड में उतारा, शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश 

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर‌। शराब बनाने के ठिकानों पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त करते हुये मिले लाहन को नष्ट किया। जानकारी के मुताबिक 5 नगर पुलिस अधीक्षक, 10 थाना प्रभारी एवं थानों के लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारियों, आबकारी की संयुक्त टीम […]

You May Like