
बैतूल। जिले में रवि उपार्जन वर्ष 2026 -27 की खरीदी प्रारंभ होते ही आपूर्ति विभाग के आला अफसरो ने भी खरीदी केंद्र पर पहुंचकर किसानों को संचालकों द्वारा केदो पर दी जाने वाली सुविधाओं के साथ-साथ केंद्र प्रभारी से भी खरीदी की जानकारी ली है वहीं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ममता सिरसाम ने आठनेर तहसील के एक दर्जन से अधिक केदो पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि जहां कमियां पाई गई उन्हें हिदायत भी दी गई अष्टविनायक वेयरहाउस पर पहुंचकर उन्होंने खरीदी केंद्र प्रभारी मन्चित चढ़ोकार एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रबंधक भोजराव गायकवाड, सर्वेयर महेंद्र लोहारे को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं खरीदी केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।
