ऑक्सफोर्ड की ईशा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हासे स्कूल की छात्रा ईशा पटेल, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया. ईशा पटेल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया. ईशा पटेल आगामी 26 एवं 27 अप्रैल को सागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, सहायक डीईओ सलोनी शर्मा, बीईओ दीपा कीर, प्राचार्य आलोक शर्मा, डीएसओ अत्ताउल्लाह खान, संकुल प्राचार्र्य नीना सिंह, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन व डॉ. बीना जे. कुरियन, आशीष शर्मा, माधव यादव एवं खेल शिक्षक सुमित ने बधाई दी है.

 

Next Post

आखिरकार मेट्रो डिवाइडर में लगे विज्ञापन बोर्ड हटाए

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर: शहर में चंद्रगुप्त मौर्य से विजयनगर चौराहे तक मेट्रो ट्रैक के नीचे नगर निगम द्वारा विकसित हरियाली और डिवाइडर पर विज्ञापन बोर्ड हटा दिए गए. विज्ञापन बोर्ड के बेतरतीब तरीके से लगाने के कारण शहर की सुंदरता और हरियाली खराब हो रही थी. उक्त विज्ञापन बोर्ड लगाने के निगम […]

You May Like

मनोरंजन