इस साल रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। हालांकि, सवाल यह है कि उस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा या कारोबार के लिए खुलेगा। आइए सबकुछ जानते हैं।
आगामी एक फरवरी को साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE ने 1 फरवरी को इक्विटी मार्केट को ट्रेडिंग के लिए खुला रखने का फैसला किया है। दरअसल, इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश करेंगी। BSE और NSE दोनों ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर घोषणा की कि वे बजट के दिन लाइव ट्रेडिंग सेशन करेंगे।
बीएसई और एनएसई द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि रविवार, 1 फरवरी को ट्रेडिंग की टाइमिंग वही रहेगी। मतलब ये हुआ कि प्री-ओपन मार्केट सुबह 9 बजे से 9:08 बजे तक खुलेगा जबकि नॉर्मल ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। गौरतलब है कि पीछले साल यानी की 1 फरवरी 2025 को शनिवार के दिन बजट पेश हुआ था, उस समय भी शेयर मार्केट ट्रेड के लिए खुला था।
