ग्वालियर: स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर आज रविवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर छात्र शंखनाद कार्यक्रम एवं युवा समागम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 से ज्यादा छात्र युवा सम्मिलित होकर राष्ट्र भक्ति का परिचय देंगे। उक्त जानकारी एक राष्ट्रीय चुनाव के प्रदेश सहसंयोजक गजेंद्र सिंह तोमर ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय चिंतन की भावना को प्रबल करना है। संगठन का लक्ष्य एक राष्ट्र एक चुनाव के माध्यम से होने वाले आर्थिक और प्रशासनिक लाभों के प्रति छात्र शक्ति को जागरूक करना है ताकि वे देश की लोकतांत्रिक सुधार प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
