रक्त अर्पण सेवा समिति को किया समानित

ग्वालियर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने रक्त अर्पण सेवा समिति ग्वालियर को सम्मानित किया। संत शिरोमणि संत रविदास की 649 वी जयंती के उपलक्ष्य में थॉलसेमिया पीड़ित बच्चों की मदद करने के लिए काम कर रही रक्त अर्पण की टीम को समानित किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक निर्मल संतवानी ने बताया कि 2025 का वर्ष हमारी संस्था के कार्यो का ऐतिहासिक वर्ष रहा। ग्वालियर के 3 बच्चे नया जीवनदान पाकर इस भयंकर बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।इसके अलावा संस्था ने इस वर्ष 500 से अधिक रक्तदान करवाकर समय समय पर बच्चों को रक्त पहुँचाया। बच्चों के थॉलसेमिया वार्ड में एसी, टीवी, फ्रीज, सर्दी में कम्बलो का वितरण किया गया।

Next Post

जनजातीय समुदाय की समृद्धि का आधार बन रहे हैं वन मेले  : सीएम डॉ यादव

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वन हमारी वसुंधरा का वैभव हैं, धरती की धरोहर और धरा का अलंकरण हैं। वन हमारी राष्ट्रीय पूंजी हैं। इनका संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन मेले प्रदेश की समृद्ध जैविक और […]

You May Like