
रीवा, जिले की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर रीवा कमिश्नर कार्यालय के सामने कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान आदिवासी वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि
प्रदेश मे स्वास्थ्य बदहाली की स्थिति निरंतर गम्भीर होती जा रही है. आये दिन यहां पर स्वास्थ्य की समुचित चिकित्सा न मिलने के कारण लोग असमय मृत्यु के शिकार हो रहे हैं, न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, वरन् प्रदेश मे भ्रष्टाचार एवं लूट करने की खुली छूट दी गई है. स्वास्थ्य विभाग नही सुधर पा रहा है, इसलिये स्वास्थ्य मंत्री को पद से स्वत: इस्तीफा दे देना चाहिये. यदि यह इस्तीफा नही देते तो प्रदेश का अनुसूचित जाति वर्ग जिसके साथ आये दिन स्वास्थ्य सम्बन्धी खिलवाड़ की जा रही है साथ ही उन्हे उपेक्षित किया जा रहा है, तब तक यहां पर धरना जारी रहेगा.
श्री भूरिया ने कहा कि बालाघाट जैसे आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र मे 25 से अधिक बच्चों की बुखार के कारण मृत्यु हो गई. किन्तु यहां के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य अमला उन्हे उचित उपचार नही दिला सका. छिंदवाड़ा मे जहरीली सीरप के कारण 25 से ज्यादा बच्चे मृत्यु के शिकार हुयें, अब रीवा में बहन कल्पना मिश्रा एवं उसके नवजात शिशु को यहां के चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण असमयिक काल के गाल मे समा जाने की घटना घटित हुई. इस प्रकार की यह केवल रीवा की घटना नही है, बल्कि ऐसी घटनाऐ आयेदिन पूरे प्रदेश मे घटित होना आम बात हो गई है. श्री भूरिया ने अश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले मे जिन्दा व्यक्ति को भी मरा घोषित कर उसे छुट्टी दे दी जाती है, यदि यहां उसकी स्वांस न चलती तो उसे जिन्दा जला दिया गया होता, इससे बढ़ कर शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है. यहां के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को इन घटनाओं के लिये जरा भी पश्चाताप नही है. रीवा में स्वास्थ्य की बदहाली को लेकर के आदिवासी समाज ने स्वास्थ्य मंत्री अपने पद से इस्तीफा नही देते तब तक आदिवासियों द्वारा यह आन्दोलन अनिश्चितकाल तक के लिये जारी रहेगा,
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने किया. कार्यक्रम को म.प्र आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एड0 रामू टेकाम, राहुल गांधी टीम से के.के. शास्त्री, म0प्र0 कांग्रेस महिला आदिवासी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सरवटे, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवशंकर गोठिया, जिला कांग्रेस कमेटी मऊगंज के जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल, जिला कांग्रेसक मेटी उमरिया जिला अध्यक्ष विजय कोल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू, कोल आदिवासी समाज के विंध्य प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद कोल आदि ने सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की.
कार्यक्रम मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू, मैहर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण संगठन महासचिव रवि तिवारी, शहर संगठन महासचिव सज्जन पटेल, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, बबिता साकेत, कविता पाण्डेय, रमाशंकर सिंह पटेल सहित प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहें.
