नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर के युवा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
श्री सिंधिया ने शुक्रवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नौवें ‘नॉर्थईस्ट स्टूडेंट्स फेस्ट’ में पूर्वोत्तर राज्यों से आये विद्यार्थियों एवं युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के युवा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
