सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी फिसला

मुंबई 25 फरवरी (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, जोमैटो, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस समेत 17 कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स में तेजी लौट आई वहीं बिकवाली के दबाव में निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.71 अंक की तेजी लेकर 74,602.12 अंक पर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.80 अंक फिसलकर 22,547.55 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.57 प्रतिशत लुढ़ककर 39,831.17 अंक और स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत कमजोर रहकर 45,052.21 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 4062 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1678 में लिवाली जबकि 2253 में बिकवाली हुई वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियां लाल जबकि 19 हरे निशान पर बंद हुईं।

बीएसई के सात समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे सीडी 0.04, एफएमसीजी 0.26, दूरसंचार 0.66, ऑटो 0.43, बैंकिंग 0.02, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.37 और टेक समूह के शेयर 0.01 प्रतिशत मजबूत रहे। वहीं, कमोडिटीज 0.98, ऊर्जा 1.10, इंडस्ट्रियल्स 0.71, आईटी 0.59, कैपिटल गुड्स 0.62, धातु 1.69, तेल एवं गैस 1.34, रियल्टी 1.27, सर्विसेज 1.27 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.70 प्रतिशत चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.43 और जर्मनी के डैक्स में 0.05 प्रतिशत की तेजी रही जबकि जापान का निक्केई 1.39, हांगकांग का हैंगसेंग 1.32 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 प्रतिशत गिर गया।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 14 अंक फिसलकर 74,440.30 अंक पर खुला और बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 74,400.37 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली हाेने से यह दोपहर से पहले 74,785.08 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 74,454.41 अंक के मुकाबले 0.20 प्रतिशत बढ़कर 74,602.12 अंक हो गया।

वहीं, निफ्टी 37 अंक गिरकर 22,516.45 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,513.90 अंक के निचले जबकि 22,625.30 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,553.35 अंक की तुलना में 0.03 प्रतिशत फिसलकर 22,547.55 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की तेजी पर रही कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.61, भारती एयरटेल 2.55, बजाज फाइनेंस 1.65, जोमैटो 1.37, नेस्ले इंडिया 1.34, बजाज फिनसर्व 0.99, अडानी पोर्ट्स 0.92, मारुति 0.88, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.80, टाइटन 0.80, आईटीसी 0.75, आईसीआईसीआई बैंक 0.60, एचडीएफसी बैंक 0.47, इंडसइंड बैंक 0.40, इंफोसिस 0.23, कोटक बैंक 0.14 और एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत शामिल है।

वहीं, सन फार्मा 1.58, पावरग्रिड 1.25, टीसीएस 1.19, टेक महिंद्रा 1.15, एशियन पेंट 1.04, टाटा मोटर्स 0.97, एलटी 0.93, अल्ट्रासिम्को 0.93, रिलायंस 0.89, एसबीआई 0.75, एचसीएल टेक 0.46, टाटा स्टील 0.44 और एनटीपीसी के शेयर 0.36 प्रतिशत गिरावट पर रहीं।

Next Post

टाटा पावर असम में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में पांच वर्ष में करेगी 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश

Tue Feb 25 , 2025
गुवाहाटी, 25 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर ने असम में अक्षय ऊर्जा और स्वस्थ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने की दिशा में यहां चल रहे एडवांटेज असम 2.0 के दौरान मंगलवार को राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जिसके […]

You May Like