निलंबित निगम अधिकारी राजेश परमार के ठिकानों पर EOW का छापा

इंदौर: झोन 16 के पूर्व एआरओ (सहायक राजस्व अधिकारी) राजेश परमार के बिजलपुर स्थित ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छापा मारा है। राजेश परमार को हाल ही में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा विभिन्न शिकायतों के आधार पर निलंबित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, परमार के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और अन्य शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी वे झोन क्रमांक 8 में एआरओ पद पर रहते हुए विवादों में रह चुके हैं। उस दौरान तत्कालीन नगर निगम अपर आयुक्त एस. कृष्ण चैतन्य के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था।

EOW की इस कार्रवाई के बाद नगर निगम प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारी परमार से जुड़ी संपत्तियों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Post

महामाहिम राज्यपाल पहुंचे

Fri Feb 28 , 2025
नानाजी देशमुख विश्‍वविद्यालय में दीक्षांत समारोह शुरू जबलपुर: राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल नानाजी देशमुख विश्‍वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह के लिए विश्व विद्यालय पहुँच चुके हैं। उनका स्वागत कार्यक्रम चल रहा है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like