झनक सीरियल में दिखाई देगी स्नेहा भावसार

सुसनेर:करीब पंद्रह दिन की छुट्टी लेकर अपने गृहनगर सुसनेर से मुम्बई जाने के बाद सुसनेर की बेटी स्नेह भावसार स्टार प्लस के सीरियल झनक में दर्शकों को दिखाई देगी. सुसनेर के सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार एवं नगर परिषद सुसनेर की पूर्व पार्षद आशा भावसार की बेटी स्नेहा भावसार अभी लंबे समय से स्टार उत्सव पर चल रहे प्रसिद्ध सीरियल गुम है किसी के प्यार में उनके द्वारा निभाए गए फनी पात्र करिश्मा के रोल में दिखाई देकर इस सीरियल के दर्शक और उनके फैंस का काफी मनोरंजन अपने डायलॉग के पंच मार कर रही थी.

अब आज से स्टार प्लस के सीरियल झनक में स्नेहा भावसार की एंट्री होने पर इसको लेकर दर्शकों एवं टीवी एक्ट्रेस स्नेहा भावसार के फैन्स उन सभी के लिए खुशखबरी है कि आज रात साढे दस बजे से स्टार प्लस के सीरियल झनक में सोमवार से शनिवार प्रतिदिन दिखाई देगी. हाल ही में अपनी जन्मभूमि सुसनेर मध्यप्रदेश से मुम्बई पहुंचकर इस सीरियल की शूटिंग स्नेहा भावसार ने मुंबई में शुरू कर दी थी. जिसका प्रसारण आज से दिखाई देगा. अब टीवी एक्ट्रेस स्नेहा भावसार स्टार उत्सव के सीरियल गुम है किसी के प्यार में के साथ साथ आज से स्टार उत्सव के झनक सीरियल में भी दिखाई देगी.

Next Post

पुलिस ने 7 दिन की रेकी तब जालंधर से पकड़ाए आर्म्स एक्ट के आरोपी

Sun Jun 8 , 2025
खरगोन: जैतापुर थाना पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आर्म्स एक्ट के आरोपी अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। फरार आरोपियों को पुलिस ने उनके गृहजिले जालंधर पंजाब से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। आरोपियों कि गिरफ्तारी के […]

You May Like