जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत फूटाताल चौराहा में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर चाकुओं से गोद दिया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस मामले में नगदी और मोबाइल लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और चाकूबाजी की एफआईआर दर्ज की है।
हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मोहम्मद निसार निवासी फूटाताल की जूते चप्पल की दुकान है।
जिसकी इमरान और अदनान दोनों निवाी हनुमानताल थाना क्षेत्र के बीच रंजिश चल रही है। मंगलवार को दोनों अपने एक अन्य साथ के साथ पहुंचे और निसार पर चाकू से वार कर दिया। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि लूट की वारदात नहीं हुई है सिर्फ चाकूबाजी हुई है।
