मझगवां क्षेत्र की 5 ग्रामीण सडकों के सुधार हेतु 32 लाख 14 हजार की स्वीकृति

सतना:कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने म.प्र. ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण की मझगवां-चित्रकूट क्षेत्र की 5 ग्रामीण सडकों के क्षतिग्रस्त होने पर उनकी मरम्मत एवं सुधार के लिए 32 लाख 14 हजार के प्रस्तावों की स्वीकृति अनुशंसा की है। कलेक्टर ने प्रस्तावित कार्यों में सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ करने और समय-समय पर प्रगति से अवगत कराने के निर्देश भी दिये हैं।

इनमें गुप्त गोदावरी से टेडी पतमनियां मार्ग चैनेज 980 मीटर पर शोल्डर निर्माण के लिए 2.21 लाख, कठवरिया से गोपालपुर मार्ग चैनेज 7000 मीटर पर शोल्डर निर्माण के लिए 7.04 लाख, खोही से भियामऊ मार्ग के चैनेज 3800 मीटर एवं 4800 मीटर पर कटाव और क्षतिग्रस्त स्लैब के निर्माण के लिए 10.45 लाख, खोही पाथर कछार रोड से ढोल बजा मार्ग के चैनेज 4800 में कटाव और क्षतिग्रस्त स्लैब के निर्माण के लिए 7.06 लाख तथा जैतवारा-कुलकडिया रोड से मचखडा मार्ग चैनेज 600 मीटर और 720 मीटर में प्रोटेक्शन वाल बनाने 5.38 लाख रूपये की स्वीकृति की अनुशंसा की गई है।

Next Post

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने बांदकपुर का लिया जायजा,घायल महिलाओं की ली जानकारी

Mon Feb 3 , 2025
दमोह:सुबह भीड-भाड़ होने से तीन से चार महिलाएं गिर जाने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पुलिस के द्वारा अस्पताल भेजा गया. जहां एक महिला केराबाई लोधी स्वरूप जी की माताजी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. वृद्ध महिला रूम […]

You May Like