पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने बांदकपुर का लिया जायजा,घायल महिलाओं की ली जानकारी

दमोह:सुबह भीड-भाड़ होने से तीन से चार महिलाएं गिर जाने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पुलिस के द्वारा अस्पताल भेजा गया. जहां एक महिला केराबाई लोधी स्वरूप जी की माताजी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

वृद्ध महिला रूम नंबर 22 कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनकी स्थिति डॉक्टर राकेश राय सिविल सर्जन के दौरान ठीक बताई जा रही है. वहीं दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने भी पहुंचकर एसडीएम एनके चौरसिया, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा सहित पुलिस-प्रशासन के साथ मंदिर परिसर का भीड़भाड़ क्षेत्र का जायजा लेते हुए व्यवस्थित रूप से दूर-दूर से आए भक्तों को दर्शन करने के निर्देश दिए.

Next Post

यूनिवर्सिटी में लग सकती है धारा 52 यदि कुलगुरू इस्तीफा नहीं देते हैं तो

Mon Feb 3 , 2025
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में धारा 52 (कुलगुरू को बर्खास्त करना) की चर्चाओं के बीच कुलगुरू अविनाश तिवारी भोपाल के लिये रवाना हो गये। वे शिवशक्ति कॉलेज, झुण्डपुरा मामले के खुलासा के बाद से ही विवादों में चल रहे है। इस कॉलेज को बिना बिल्डिंग व फर्जी प्रिसिंपल के दम पर […]

You May Like