मेगा स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 1736 मरीजों का पंजीयन, जांच के बाद 216 मरीज रेफर

सरई: संदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। यह आयोजन देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के प्रयास एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया।शिविर के द्वितीय दिवस में कुल 1736 मरीजों का ओपीडी पंजीयन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 1216 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, जबकि 216 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

जांच सुविधाओं के अंतर्गत 216 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें 211 का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इसके अलावा 45 मरीजों की सिकल सेल जांच की गई। शिविर में 303 एक्स-रे, 40 अल्ट्रासाउंड और 520 ईसीजी जांचें भी की गईं। साथ ही 46 लोगों का टीकाकरण किया गया। विभागवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जनरल मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक 344 मरीज पहुंचे, जबकि ऑर्थोपेडिक विभाग में 273 मरीजों की जांच हुई। शिविर में सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया

Next Post

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, चार वाहन जब्त

Sun Mar 22 , 2026
सीधी : कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं प्रभारी खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल द्वारा कुसमी, मड़वास, मझौली एवं रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया।जांच के […]

You May Like