सुनील शेट्टी और सोनू सूद ने पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना

दतिया: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और सोनू सूद ने दतिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा मंदिर में माता बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दोनों सितारों ने देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया।

दोनों अभिनेताओं की उपस्थिति को देखते हुए मंदिर और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया। दोनों अभिनेता दर्शन के बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर लौट गए।

Next Post

सौदान सिंह एवं मंत्री राजपूत ने मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन किए

Tue May 6 , 2025
दतिया: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने दतिया में विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में उन्होंने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजन किया। साथ ही मां धूमावती के […]

You May Like