दतिया: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने दतिया में विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में उन्होंने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की।
उन्होंने महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजन किया। साथ ही मां धूमावती के दरबार में माथा टेका। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह धार्मिक यात्रा आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी मानी जा रही है।
