NH-39 महाजाम: 24 घंटे बाद खुला रास्ता,मुसीबत अभी टली नहीं; गर्मी और प्यास से जूझते रहे यात्री

सिंगरौली : सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 के देवसर के समीप खाखन नदी पर बुधवार की रात करीब 9:00 बजे एक कोल वाहन टेलर क्षके पलट जाने से सड़क आवागमन मार्ग पूरी तरह से करीब 24 घंटे तक बाधित रहा है गुरुवार की रात करीब 12:00 बजे किसी तरह आवागमन बहाल हुआ। लेकिन उसके लिए वैकल्पिक रास्ता निकाला गया तब कहीं जाकर करीब 10 किलोमीटर जाम में फंसे वाहनों का संचालन हो पाया है । लेकिन सड़क पर पलटा वाहन अभी भी उसी स्थिति में है जिस सड़क से हटाने के लिए जो युद्ध स्तर पर कार्य जारी है ।

हालांकि इस 24 घंटे से अधिक समय तक वाहनों के जाम में फंसने से हजारों मुसाफिर वाहन चालक काफी परेशान रहे यहां बताते चलें कि भीषण गर्मी चल रही है और जिले का तापमान 42 डिग्री पार कर गया है ।इस चिलचिलाती धूप में गुरुवार को सैकड़ो मुसाफिर और वाहन चालक ल एवं गर्मी से जूस से नजर आए। इस दौरान प्रशासन द्वारा कोई पेयजल की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई थी , कहीं-कहीं प्रशासन की घोर लापरवाही भी सामने आई है ,जिसको लेकर वाहन चालकों एवं यात्रियों में भारी नाराजगी भी है।

Next Post

बरसात से पहले खतरनाक भवनों की सूची तैयार होगी

Fri Apr 24 , 2026
ग्वालियर: बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी जर्जर और खतरनाक भवनों की सूची तैयार की जाएगी। ऐसे भवन जो जनहानि का कारण बन सकते हैं, उन्हें चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी होंगे और आवश्यक होने पर रिक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने […]

You May Like