बरसात से पहले खतरनाक भवनों की सूची तैयार होगी

ग्वालियर: बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी जर्जर और खतरनाक भवनों की सूची तैयार की जाएगी। ऐसे भवन जो जनहानि का कारण बन सकते हैं, उन्हें चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी होंगे और आवश्यक होने पर रिक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भवन शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यह निर्देश दिए।बैठक में अपर आयुक्त प्रतीक राव ने शहर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर नालों के ऊपर निर्माण कर लिया गया है, उन्हें तत्काल हटाया जाए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकें और जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। इसके साथ ही चिन्हित की गई अवैध कॉलोनियों पर प्रतिदिन प्रभावी और निरंतर कार्यवाही की जाए। साथ ही शहर में जहाँ भी नए निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां ग्रीन नेट लगवाना अनिवार्य किया जाए। इससे निर्माण सामग्री की धूल बाहर नहीं फैलेगी और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। बैठक में सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, सहायक यंत्री राजू गोयल, बीके त्यागी, यशवंत मैकले, वेदप्रकाश निरंजन, पवन शर्मा, राकेश कश्यप, वीरेन्द्र शाक्य, राजीव सोनी उपस्थित रहे।

Next Post

बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप कर्मचारी को पीटा, चेन और मोबाइल लूटा

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत पाटबाबा रोड पर जीसीएफ गार्ड चौकी के पास दो अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप कर्मचारी का रास्ता रोककर न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि सोने की चेन और कीमती मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश […]

You May Like