समर कूल थीम कार्यक्रम ने बीएचईएल लेडीज क्लब में बिखेरी रौनक

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा “समर कूल” थीम पर आधारित एक रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने रचनात्मकता, आपसी मेलजोल और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय रहीं, जबकि कस्तूरबा हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ. पामेला सचदेव एवं स्वीटी मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक उपाध्यक्ष योगिता बघेल के स्वागत भाषण से हुई। आयोजन में फायरलेस कुकिंग, प्रोटीन-युक्त सैंडविच और मॉकटेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साथ ही टाइटल ट्रैक गीत प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “सरप्राइज समर कूल पर्सनैलिटी ऑफ द डे” के तहत आयोजित रैंप वॉक रहा, जिसमें अनुजा मजूमदार को “समर कूल लेडी” का खिताब मिला। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में मंजू शौरी, दीपाली गोस्वामी और शीतल जुनेजा प्रथम, जबकि निबाह कुमार और लिखेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसने सभी को यादगार अनुभव प्रदान किया।

Next Post

शराब तस्कर दुपहिया सहित धराया 53 लीटर विदेशी शराब बरामद 

Fri May 1 , 2026
छिंदवाड़ा। आबकारी विभाग के चौरई वृत्त के अमले ने गश्त के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को धर दबोचा। तस्कर के कब्जे से 53 लीटर विदेशी शराब और एक दुपहिया बरामद हुई। गौरतलब है कि कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आबकारी अमले को अवैध शराब के मामले में […]

You May Like