राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह के अवसर पर इंदौर के राष्ट्रीय अवॉर्डी शरीफ खान की कलाकृति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए प्रभावित

इंदौर,  राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह के अवसर पर मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित शिल्पियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इंदौर के राष्ट्रीय अवॉर्डी शिल्पकार श्री शरीफ खान द्वारा निर्मित लेदर से तैयार राष्ट्रीय पशु बाघ की आकर्षक मूर्ति उपहार स्वरूप भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलाकृति की सराहना करते हुए श्री शरीफ खान के हुनर की प्रशंसा की तथा उन्हें अपनी कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर ग्रामोद्योग इंदौर के सहायक संचालक श्री राकेश भयडिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिल्पकार श्री शरीफ खान को मुख्यमंत्री द्वारा मिली सराहना इंदौर के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक कुशल कारीगर तक पहुंचाने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि हर कारीगर के हाथ को काम मिले तथा उसकी कला को उचित पहचान और बाजार उपलब्ध हो। आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कारीगरों को योजनाओं से जोड़कर उनके कौशल को रोजगार एवं स्वरोजगार का माध्यम बनाया जा सके।

Next Post

एमपीएनसी के रजिस्ट्रार रिकॉर्ड सहित तलब

Tue Aug 11 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस आनंद पाठक एवं जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने नर्सिंग काॅलेज के मान्यता संबंधित फर्जीवाडे के मामले में मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को रिकाॅर्ड के साथ तलब किया है। युगलपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई 13 अगस्त को निर्धारित की है। गौरतलब है कि लॉ […]

You May Like