सीसीआरटी के ग्रीष्मकालीन शिविर इंद्रधनुष-2026 : विविध भारत का समापन

दमोह. सांस्कृतिक स्रोत व प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा 01 जून से 10 जून, 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर इंद्रधनुष-2026 : विविध भारत का समापन समारोह उत्साह व गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू धर्मेंद्र कटारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, दमोह उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार द्वारा की गई.अतिथियों द्वारा शिविर में सहभागिता करने वाले 34 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया.
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक व रचनात्मक शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सीसीआरटी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.शिविर के दौरान बच्चों को शास्त्रीय नृत्य (कथक), हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, रंगमंच तथा पारंपरिक शिल्प कला के अंतर्गत मिट्टी के बर्तन निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, कला व परंपराओं की गहन समझ विकसित की.
सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, दमोह द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ.

Next Post

तिलगवां में आयोजित हुई चीता चौपाल, ग्रामीणों को वन व वन्यजीव संरक्षण की दी जानकारी

Wed Jun 10 , 2026
जबेरा/दमोह. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सिंगौरगढ़ रेंज अंतर्गत सिंगरामपुर पंचायत के तिलगवां ग्राम में चीता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वन, वन्यजीवों तथा विशेष रूप से चीतों के संरक्षण व उनके व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था.कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को […]

You May Like