इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 33 वर्षीय गोलू पिता चंद्रशेखर निवासी बालदा कॉलोनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसने पारिवारिक कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. गोलू फर्नीचर बनाने का काम करता था. छत्रीपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
Next Post
बच्चों को लेने जा रहे फाइनेंसकर्मी की सड़क हादसे में मौत
Thu Mar 5 , 2026
इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़े गणपति इलाके में बुधवार रात एक सड़क हादसे में फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई. बच्चों को लेने ससुराल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे […]

You May Like
-
1 year ago
कलयुगी पुत्र ने मां-भाई पर चाकू से किया वार
-
2 years ago
फ्लैट का ताला तोड़कर लैपटॉप और बैग चोरी