केपी यादव,रामनिवास रावत और संजय नगाइच बने निगम अध्यक्ष, केशव भदौरिया को बोर्ड की कमान

भोपाल। राज्य सरकार ने निगम और बोर्डों में नई नियुक्तियों का दौर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केपी यादव, रामनिवास रावत और संजय नगाइच को निगम अध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित राजनीतिक पुनर्वास को भी गति मिली है।

सरकार ने केपी यादव को मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पन्ना के भाजपा नेता संजय नगाइच को मप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की कमान सौंपी गई है। वहीं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजीव कांकर को स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Next Post

गोविंदपुरा के कचरा स्टेशन में आधी रात भड़की आग, रिसाइक्लिंग यूनिट खाक

Sun Apr 26 , 2026
भोपाल: राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में अन्ना नगर के पास स्थित नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद पूरी रिसाइक्लिंग यूनिट देखते ही देखते जलकर राख हो गई। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक […]

You May Like