करियर247 ने पेशेवर बैंकिंग कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ किया समझौता

गुरुग्राम, (वार्ता) कौशल और उच्चशिक्षा क्षेत्र की इकाई करियर247 ने कोटक एसकेवाई बैंकर्स प्रोग्राम के तहत युवाओं को बैंकिंग सेवा कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ अनुबंध किया है। करियर247 अड्डा एडूकेशन की इकाई है।

इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को बैंकों के रिलेशनशिप मैनेजर (वीआरएम) की भूमिका का कौशल प्रदान किया जाएगा। कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में इच्छुक अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से ग्राहकों से संबंध स्थापित करने और और उसको संभालने का कौशल प्रादन किया गया है। इसमें डिजिटल चैनलों के माध्यम से पर्सनलाइज़्ड बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की भूमिका भी प्रशिक्षण होगा।

अड्डा एडूकेशन के सीईओ बिमलजीत सिंह भसीन ने कहा, “कोटक महिंद्रा बैंक के साथ हमारा सहयोग

युवा प्रोफेशनल्स को स्थायी करियर बनाने और इंडस्ट्री के लिए तैयार होने में मदद कर रहा है।”

Next Post

एस्टर लूप इनफिनिट के भरूच संयंत्र के निर्माण के लिए टोयो इंजीनियरिंग से अनुबंध

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) अमेरिका (नास्डाक) में सूचीबद्ध लूप इंडस्ट्रीज ने बुधवार को बताया कि भारत में उसके संयुक्त उद्यम एस्टर लूप इनफिनिट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. ने गुजरात के भरूच में पुनर्चक्रण पर आधारित पीईटी रेजिन उत्पादन सुविधा के निर्माण के लिए टोयो इंजीनियरिंग इंडिया के साथ इंजीनियरिंग कार्य हेतु विस्तृत अनुबंध […]

You May Like