तलेन में खूनी खेल: पति ने पत्नी पर किए चाकू से 20 वार, मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी पर झूला

तलेन। तलेन थाना क्षेत्र के गांव फुलपुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार गांव फुलपुरा में पति ने पहले चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. घटना मंगलवार शाम लगभग 6.30 बजे के आसापास की बताई जा रही. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक पत्नी सुशील उम्र 48 वर्ष रोजाना की तरह कुए पर स्थित मकान पर रह रहे पति रायसिंह उर्फ बालक नाथ पिता प्रभुलाल लवंवशी उम्र 50 वर्ष को खाना देने गई हुई थी.

जहां पर पति ने चाकुओं से गोदकर पत्नी सुशीला की हत्या कर दी पति ने पत्नी पर चाकू से 15 से 20 वार किए जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई वहीं फिर आरोपी ने खिडक़ी से खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुएं स्थित मकान पर आरोपी मृतक राय सिंह अकेले रहता था. आरोपी मृतक की पत्नी तथा परिवार गांव में स्थित मकान पर रहते थे. जब मृतक का बेटा नवीन शाम को काम करके घर लौटा तो उस की मां घर पर नहीं थी उनका फोन भी बंद आ रहा था. गांव में आसपास ढुढने के बाद जब वहां कुएं स्थित मकान पर गया जब जाकर घटना की जानकारी लगी. मकान का अंदर से फाटक लगा हुआ था. बालक नवीन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची मकान की खिडक़ी तोडक़र अंदर करके प्रवेश किया जहां पर -पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी. पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला.

तलेन में नहीं हुआ पीएम, पचोर में दिन भर लगा

मामले में हर बार की तरह तलेन में शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका. पुलिस ने मंगलवार की रात ही घटना के बाद मर्ग कायम कर लिया था. दोनों पति-पत्नि के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह पचोर भेजा गया. क्योंकि तलेन में पीएम के लिए चिकित्सक नहीं है. पचोर में भी शव दिन भर रखे रहे और साढ़े 3 बजे शवों का पंचनामा हो सका. परिजनों को घंटों इंतजार करने के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम उपरांत शव मिल पाए. मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. इस घटनाक्रम के पीछे मानसिक अवस्था खराब होना अथवा किसी प्रकार के विवाद को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Next Post

दमोह जिले के समस्त पटवारी सामूहिक अवकाश पर कैडर रिव्यू, पदोन्नति एवं अन्य मांगो को लेकर आंदोलन

Wed Jul 15 , 2026
दमोह। मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त विभागों के कर्मचारियों को कई वर्षों बाद पदोन्नति किया जा रहा है परन्तु पटवारी वर्ग को प्रदेश में कोई भी पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि भू-प्रबंधन एवं संसाधन विभाग के ही अन्य कर्मचारियों को पदोन्नति किया जा रहा है। शासन के […]

You May Like