ओपन स्कूल परीक्षाओं के आये परिणाम, अनुत्तीर्ण छात्र 3 विषयों के लिए फिर कर सकेंगे आवेदन

भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से “रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला, जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे। दिसंबर 2025 में आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 तथा कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षाएं 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।

इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा “रुक जाना नहीं” (कक्षा 10 एवं 12), “राज्य ओपन परम्परागत” (कक्षा 5, 8, 10 एवं 12), “आ लौट चले” (कक्षा 10 एवं 12), “सीबीएसई ऑन डिमांड” (कक्षा 12), “आईटीआई 12 समकक्ष” तथा “मदरसा बोर्ड” योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Next Post

भेल में उत्पादकता सप्ताह का आगाज़: एमएसएमई में उत्पादकता बढ़ाना सामूहिक लक्ष्य

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। बीएचईएल, भोपाल में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को उत्पादकता की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस वर्ष राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह की थीम “विकास के प्रेरक के रूप में क्लस्टर: एमएसएमई में […]

You May Like