भेल में उत्पादकता सप्ताह का आगाज़: एमएसएमई में उत्पादकता बढ़ाना सामूहिक लक्ष्य

भोपाल। बीएचईएल, भोपाल में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को उत्पादकता की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस वर्ष राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह की थीम “विकास के प्रेरक के रूप में क्लस्टर: एमएसएमई में उत्पादकता को अधिकतम करना” निर्धारित की गई है।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने कहा कि कंपनी में उत्पादकता बढ़ाने के लिए सभी कर्मचारियों को समान रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में उत्पादकता को अधिकतम करना हमारा सामूहिक लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एमएसएमई भारत की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो राष्ट्रीय जीडीपी में 30 प्रतिशत से अधिक, विनिर्माण उत्पादन में 45 प्रतिशत तथा कुल निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत योगदान देते हैं। यह क्षेत्र 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार भी प्रदान करता है।

महाप्रबंधक (एसओएम) राजेश कुमार अग्रवाल ने सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अपर महाप्रबंधक (आईसीटी) हरिकरण पाटिल ने किया तथा आभार अभियंता (पीवाईएक्स) डॉ. भगवान सिंह ने व्यक्त किया।

Next Post

अंग्रेजी का पेपर बिगड़ने के डर से 12वीं की छात्रा ने दी जान, बायोलॉजी की छात्रा थी अदिति

Thu Feb 12 , 2026
बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के चिचोलाढाना गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अंग्रेजी का पेपर खराब होने की आशंका के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम की बताई गई है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच […]

You May Like