सरकारी डॉक्टर ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों की मांग का दावा

भोपाल। अरेरा कॉलोनी रहवासी एक सरकारी डाक्टर को झूठे बालात्कार के मामले में फंसाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने पहले डाक्टर से मदद के नाम पर लाखों रुपए उधारी के तौर पर मांगे. डाक्टर ने अपने रुपए लेने के लिए जब महिला को बोला तो उसने डाक्टर को झूठे बालात्कार के केस में फंसाने की धमकी दे डाली. परेशान होकर डाक्टर ने हबीबगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक डाक्टर हिमांशु जायसवार ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है. हिमांशु का आरोप है कि उनकी पत्नी से महिला ने पहले दोस्ती की. इसके बाद वह डाक्टर के घर आने-जाने लगी. हिमांशु का आरोप है कि महिला खुद को लाचार और बीमारी से ग्रसित बताते हुए रुपए उधारी के तौर पर मांगने शुरू किए. अगस्त 2025 में रुपए वापस करने के बहाने से हिमांशु को अपने घर बुलाया और झूठे केस में फंसाने के नाम पर 25 लाख रुपए मांगे. हिमांशु ने बदनामी के डर से 20 लाख रुपये दिए. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला ने उनकी पर्सनल कुछ फोन कॉल और व्हाट्सएप चैट वायरल करने धमकी भी दे रही है. इसके बदले वह 25 लाख रुपये अतिरिक्त मांगते की है. रुपए नहीं देने पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है. पीड़ित हिमांशु ने हबीबगंज थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है. पुलिस की मामले में जांच शुरू हो गई है.

Next Post

युवाओं और मजदूरों को बेच रहे थे नशे के इंजेक्शन, पिपलानी पुलिस ने दबोचा

Mon Jul 20 , 2026
भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस ने युवाओं और मजदूरों को नशे के इंजेक्शन देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस को भारी संख्या मे नशीले इंजेक्शन मिले, जिसे जब्त कर लिया गया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन्जेक्शन सप्लाई के तार उत्तरप्रदेश से जुडे […]

You May Like