हायर सेकेण्डरी परीक्षा के रसायन शास्त्र और इतिहास के पेपर हुए

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी की परीक्षा कल रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. ऑफ साइंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण और वस्त्र विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई.

विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रदेश के जिला ग्वालियर, दमोह, सतना, मंदसौर, इन्दौर जिलों में एक- एक और सागर जिले से 5 नकल के प्रकरण दर्ज किये गए है. भोपाल के किसी भी केंद्र से कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है. बोर्ड परीक्षा का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है. परीक्षा केंद्रो पर समयानुसार सुबह के 8. 30 बजे से ही परिक्षार्थीयों की तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. परीक्षा को लेकर बच्चों ने अपने बेहतर हो रहे पेपर को लेकर जानकारी भी साझा की.

 

Next Post

ऊर्जा उत्पादन और वितरण में प्रगति विषय पर व्याख्यान

Tue Mar 18 , 2025
भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में व्याख्यान का आयोजन किया गया। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से “ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण में प्रगति” विषय पर व्याख्यान में विशेष चर्चा की गई. इस सत्र में इंजीनियरिंग के छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम […]

You May Like