बालाजी मंदिर में भक्ति, नृत्य और संगीत की दिखी अनूठी छटा

जबलपुर: बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार शाम भक्ति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। दक्षिण भारतीय भजन सभा और कांची कामकोटि पीठ द्वारा आयोजित 75वें रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों के साथ हुआ। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम की शुरुआत सुभाषिनी अय्यर की मधुर गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद जय कुमार अय्यर और इंदिरा वरदराजन के भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भक्ति में लीन नजर आए श्रद्धालु
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान भक्ति में लीन नजर आए। अंत में सभा के अध्यक्ष पी. रामन ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 23 मार्च को भव्य रामरथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी भक्तों से शामिल होने की अपील की गई है।
सीता स्वयंवर की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी
भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। समृद्धि और सुजाता गोविंद ने “सीता स्वयंवर” की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं देवकृति ने “हनुमान चालीसा” को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान राम विवाह और अन्य पौराणिक प्रसंगों का भी दक्षिण भारतीय शैली में प्रभावशाली मंचन किया गया।

Next Post

इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण का बोलबाला

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से इंदिरा मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों अतिक्रमण का बोलबाला है। यहाँ जगह जगह सड़को के किनारे फ्रूट जूस, चाय पान, चाट फुल्की और जूते चप्पलों के साथ साथ कपड़ो की दुकानें सज रही है। मालूम हो कि […]

You May Like