राशिफल-पंचांग : 08 जून 2026

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 08 जून 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा. वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. मान सम्मान के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. प्रभाव बना रहेगा. राजकीय सम्मान की प्राप्ति का योग है. वर्ष के अन्त में प्रतिष में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग रहेगा. नवीन कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान पक्षर की चिन्ता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्ति का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा हो सकती है.

—————————————————-

पंचांग 08 जून 2026:-

रा.मि. 18 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमीं चन्द्रवासरे रात 9/48, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रातअंत 4/57, विष्कुम्भ योगे प्रात: 5/45 तदुपरि प्रीति योगे रातअंत 4/18, बालव करणे सू.उ. 5/14, सू.अ. 6/46, चन्द्रचार कुम्भ रात 10/55 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

—————————————————-

आज का भविष्य: सोमवार 08 जून 2026
आज जन्म लिया बालकका फल:
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी होगा, अपने कामकाज में अच्छी तरह निपुण होगा, बालक को जब क्रोध आयेगा, तो जल्द शांत नहीं होगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, व्यवहार कुशलता रहेगी, अन्याय को सहन नहीं करेगा, खेलों के प्रति रूचि रहेगी.

—————————————————-

मेष- जरा सी गलती से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है, आकस्मिक लाभ का योग है. नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृषभ- आप जिन लोगों को अपना विश्वासपात्र मान रहे हैं, वे नुकसान पहुंचायेंगे, सावधानी रखें, स्वत: के संबंध में चिन्ता रह सकती है, कामकाज अपूर्ण रहेंगे.

मिथुन- आर्थिक दृष्टि से समय उतार चढाव वाला रहेगा, लापरवाहियों के कारण नुकसान होगा, पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आयेगी, सम्मान प्राप्त होगा.

कर्क- कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संयमित रखें, कार्य करवाने में आसानी होगी, बांधव विरोध होगा, अचानक नये खर्च सामने आ सकते है.

सिंह- जितनी मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा लाभ होगा, यदि आप लंबी यात्रा का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी.

कन्या- सफलता के बावजूद निराशा का अनुभव कर सकते हैं, दायित्वों की पूर्ति होगी, अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, नवीन कार्यो में सुधार होगा.

तुला- अकेलेपन से उबरने में दोस्त आपकी मदद करेंगे, आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न लें, कार्यो की अधिकता से मन में चिड़चिडापन रह सकता है.

वृश्चिक- बच्चों को जोखिम के कार्यो से दूर रखें, धन लाभ होगा, पारिवारिक सुख समृद्धि बढेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, आर्थिक कार्यो में गति आयेगी.

धनु- कार्यस्थल पर लोग विरोध करेंगे, लेकिन आप चतुराई से काम बना लेंगे, मातृपक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आत्म विश्वास बना रहेगा.

मकर- नये मित्र बनेंगे जो आगे बढऩे मे सहायक रहेंगे, आर्थिक कार्यो में समस्याओं का समाधान होगा, सुखद समाचार मिलने से प्रसननता होगी.

कुम्भ- लोग आपका व्यवहार देखकर हर संभव मदद को तैयार रहेंगे, कामकाज में मन लगेगा, प्रसन्नता रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.

मीन- नए समझौते में घर के बुजुर्ग की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजक यात्रा होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, जबावदारी का काम बनेगा.

—————————————————-

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमीं को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, गुड़ खांड, मॅूग, मोठ, दलहन में तेजी होगी, जूट, पाट, बारदाना, सन् आदि मेंउतार चढ़ाव के साथ तेजी होगी, जूट, पाट, सन आदि में घटाबढ़ी होगी, गेहॅू, जौ, चना, का रूख नरमी का रहेगा. भाग्यांक 4254 है.

—————————————————-

Next Post

शहर की बिजली लाइनों पर थर्मल कैमरे की नजर

Mon Jun 8 , 2026
इंदौर:अब इंदौर की हाईटेंशन बिजली लाइनों पर सिर्फ इंसान नहीं, बल्कि ‘थर्मल नजर’ भी निगरानी कर रही है. बिजली वितरण कंपनी ने शहर में ऐसा तकनीकी सिस्टम लागू किया है, जो लाइनों के भीतर छिपी गर्मी की हलचल को पकड़कर संभावित बड़े फाल्ट से पहले ही चेतावनी दे रहा है.शहर […]

You May Like