अवैध खनिज परिवहन करते 3 वाहन पकड़े गए

मैहर।कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देशानुसार खनिज की अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए खनि अधिकारी मैहर सतीश मिश्रा द्वारा आज मैहर जिले अंतर्गत भटूरा, भटिया, अमरपाटन एवं रामनगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अमरपाटन क्षेत्र में दो वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने के कारण अमरपाटन थाना में खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार मैहर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक वाहन जप्त कर देहात थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। उक्त वाहनों पर नियमानुसार मध्य प्रदेश अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर मैहर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

Next Post

धार में मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ, अनुबंध हुआ 

Tue Aug 26 , 2025
  धार । पीपीपी मोड में धार मेडिकल कॉलेज का अनुबंध स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के साथ हस्ताक्षरित किया गया। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में स्मार्ट चैटबॉट ‘आयुष्मान सखी’ का शुभारंभ […]

You May Like