
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत सिवनीटोला में बदमाशों ने एक बालक पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। हमले में किशोर बुरी तरह घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि 28 दिसम्बर को सिवनी टोला निवासी सिद्धार्थ वंशकार, विशाल अन्य ने मारपीट करते हुए कार में तोडफ़ोड़ की थी जिस पर सिद्धार्थ वंशकार अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था। इसी वारदात के बाद 31 दिसम्बर को सिद्धार्थ के भाई देव वंशकार 17 वर्षीय पर जित्तू ठाकुर ने अपने साथी के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला किया। घायल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद गढ़ा थाने में जित्तू एवं अन्य के खिलाफ जीरो पर कायमी दर्ज की जिसकी असल कायमी तिलवारा थाने में दर्ज कर ली गई हैं।
