शिक्षकों से अभद्रता करने वाले शिक्षक को कारण बताओ नोटिस 

सतना। सतना जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उदयलाल दिनकर को शराब के नशे में संस्था में उपस्थित होकर शिक्षकों के साथ अभद्रतापूर्वक बात करने, अपशब्द कहे जाने एवं शिक्षकीय गरिमा के विपरीत आचरण किये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में बताया गया कि म.प्र. सिविल आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत पाये जाने के फलस्वरूप आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। नैसर्गित न्याय सिद्धांत के आधार पर स्पष्टीकरण जबाब 3 दिवस के अंदर चाहा गया है। समय-सीमा में अथवा संतोषजनक न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

ट्रक ड्राइवर ने रिश्तेदार के घर छुपाई 400 पेटी शराब

Sat Feb 7 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर की रायरू डिस्टिलरी से एक ट्रक देसी शराब की 2000 पेटी लेकर जबलपुर देशी वेयरहाउस के लिए रवाना हुआ था। ट्रक ड्राइवर ने रायरु स्थित ग्राम बीलपुरा में 400 पेटी शराब उतार दी। अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग ने रायरू में उदयभान उर्फ़ सोनू यादव […]

You May Like