
नवभारत न्यूज,
बुरहानपुर। विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से स्वीकृत पुनर्घनत्वीकरण योजना के प्रथम चरण के कार्य चल रहे हैं। श्रीमती चिटनिस की पहल पर द्वितीय चरण के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजनांत र्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में बुरहानपुर में लगभग 73 करोड़ 57 लाख 89 हजार रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों के निर्माण को सम्मिलित किया गया है। वहीं 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार रूपए शासकीय कोष में जमा की जाना प्रस्तावित किया गया है। पुनर्घनत्वी करण योजनांतर्गत बुरहानपुर नगर पालिक निगम के शहरी क्षेत्र के लगभग 53 करोड़ 38 लाख 41 हजार रूपए की लागत के विकास सम्मिलित किए गए है तो वहीं मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अशोसंरचना विकास मंडल द्वारा लगभग 20 करोड़ 19 लाख 48 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्य शामिल किए गए है। सभी कार्यों को सैद्धांतिक स्वीकृति उपरांत साधिकार समिति को स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिए गए हैं। इन कार्यों पर शीघ्र ही साधिकार समिति की स्वीकृति मिल सकेंगी। श्रीमती चिटनिस ने महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेलए कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल सहित जिला प्रशासन का बुरहानपुर के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं सहयोग के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर के विकास को तीव्रगति प्रदान कराने और नगर में पुराने व जीर्ण.शीर्ण शासकीय भवनों का जनहित में सदुपयोग.सकारात्मक विकास संभव कराने के लिए शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजना से न केवल पुराने शहर का नवीनीकरण हो सकेगा अपितु इन वाणिज्यिक उपयोग की भूमियों के उपयोग से शहर में नई अधोसंरचना विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र के पूँजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि पुनर्घनत्वीकरण की इस योजना के क्रियान्वयन से शहर के नवीनीकरण का कार्य प्रशस्त हुआ है। कोटवाल के अंदर बाजार क्षेत्र का नए सिरे से विकास हो रहा है। योजना के मूर्तरूप लेने पर व्यापार की संभावनाएं और सुविधाओं का विस्तार के साथ शहर के नागरिकों को बाजार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं और शहर में अधोसंरचना विकास और सौंदर्यी करण का लाभ प्राप्त होगा। शहर में निर्माण गतिविधियों और अधो संरचना निर्माण से होने वाले पूंजी निवेश से जहां रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे है वहीं शहर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा भी मिल रहा है। योजना बुरहानपुर के विकास में एक मिल का पत्थर साबित हो रही है।
सैद्धांतिक स्वीकृति उपरांत साधिकार समिति को स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिए गए
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि पुनर्घनत्वीकरण योजना के द्वितीय चरण में प्रस्तावित पुराने व जीर्ण शीर्ण शासकीय भवनों एवं परिसर की भूमि के विरूद्ध अनेक विकास कार्य संपादित किए जाएंगे। इसमें मेक्रोविजन स्कूल से आयुर्वेदिक महाविद्यालय तक सीमेंटीकृत मार्ग मय पुलिया लगभग 80 लाख, अमरावती रोड से होमगार्ड ऑफिस तक नवीन सडक़ मय पुलिया निर्माण 120 लाख, होमगार्ड हेतु भंडार गृह निर्माण 60 लाख, सिविल लाईन् में दो ई.टाईप बंगलों का निर्माण 109.60 लाख, हाईटेंशन लाईन शिफिटंग व विकास कार्य निर्माण 20 लाख, सिविल लाईन कॉलोनी में 1 एफ टाईप भवनों का निर्माण 24.40 लाख,नवीन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय निर्माण 31.40 लाख, विभिन्न विकास कार्य 15 लाख, जनपद पंचायत बुरहानपुर अधिकारियों के लिए बने 1 ई टाईप एवं 4 एफ टाईप बंगलों की बाउंड्रीवाल तथा नवीन तहसील व जनपद कैम्पस में बाउंड्रीवाल एवं प्रवेश द्वार निर्माण हेतु 3.75 लाखए स्पोटर्स फेसिलिटी के अंतर्गत एकड़ भूमि में बाउंड्रीवाल गेट निर्माण, विद्युत व जल प्रदायए ओपन रनिंग ट्रैक निर्माण सहित अनेक विकास कार्य हेतु 666.90 लाख, पुलिस विभाग के लिए कांफ्रेंस हॉल का निर्माण 53.60 लाख तथा फर्निचर सहित अन्य कार्य हेतु 25 लाख, दूरदर्शन का नवीन कार्यालय निर्माण 45 लाख, टॉवर शिफिटंग 30 लाख, सिविल लाईन में अधिका रियों.कर्मचारियों के लिए कम्युनिटी भवन का निमार्ण 41.80 लाख तथा अन्य कार्य हेतु 5 लाख तथा मंड का पर्यवेक्षण शुल्क, वास्तविद शुल्क एवं जीएसटी शुल्क 420.64 लाख सहित विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित है। इस प्रकार कुल परियोजना की लागत 2019.48 लाख के कार्य प्रस्तावित किए गए है तथा शेष बचत राशि 24ण्39 लाख शासकीय कोष में जमा हो सकेंगी।
