खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजार के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि अन्य जिसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 33 रिंगिट उतरकर 4197 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.07 सेंट उतरकर 47.40 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सरसों तेल 366 रुपये, पाम ऑयल 366 रुपये और वनस्पति तेल 365 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हो गया जबकि सूरजमुखी तेल 219 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। वहीं, मूंगफली तेल और सोया रिफाइंड के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Next Post

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

Wed Apr 16 , 2025
मुंबई 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, बैंकिंग और तेल एवं गैस समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस […]

You May Like