केसली के खंडहर मकान से सात सौ लीटर शराब बरामद

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खंडहर नुमा मकान से पुलिस ने चार लाख रुपए कीमती सात सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिले में अवैध शराब की बिक्री परिवहन एवं भंडारण की सूचना पर थाना प्रभारी केसली हरिराम मानकर को विश्वस्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना केसली की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गयी, जिसमें ग्राम कुकवारा में क्षतिग्रस्त खंडहर पुराने मकान में रखी अवैध शराब के खांकी रंग के कागज के 78 कार्टुन कुल 3900 पाव देशी मदिरा मसाला शराब कुल शराब 702 लीटर कीमती करीब 3,90,000/- रुपये की घटना स्थल से जप्त की गयी तथा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया जाएगा ।

Next Post

हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात

Sun Apr 6 , 2025
हैदराबाद 06 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 20वें मैच में रविवार को गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। अब तक खेले गये चार मुकाबलों में लगातार तीन मैच हारने वाली हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किये हैं। अरशद […]

You May Like