बजाज ने महाकुंभ में संचालित किया सेवा केन्द्र

नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) महाकुंभ मेला 2025 में बजाज ने आस्था की डुबकी लगाने वालों की सुविधा के लिए सेवा केन्द्र का संचालन किया है जो चौबीस घंटे सातों दिन चला है।

कंपनी ने आज यहां कहा कि सेवा केंद्र की सुविधा ने लोगों श्रद्धालुओं की यात्रा को आरामदायक बनाया है और पवित्र मौनी अमावस्या के दिन से बजाज ने थके हुए श्रद्धालुओं को मुफ्त गर्म पानी की थैलियां उपलब्ध करायी है जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड में जरूरी गर्माहट और आराम मिला।

कंपनी ने लगभग 1,00,000 से ज्यादा भक्तों को यह सेवा देकर हर यात्रा में एक भरोसेमंद साथी होने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Next Post

विप्रो ने विप्रो वेंचर्स में किया 20 करोड़ का नया निवेश

Wed Feb 26 , 2025
बेंगलुरु 26 फरवरी (वार्ता) प्रमुख प्रौद्योगिकी सेवा और परामर्श कंपनी विप्रो लिमिटेड ने अपने नवीनतम फंडिंग दौर में अपनी उद्यम शाखा विप्रो वेंचर्स में 20 करोड़ डॉलर निवेश करने की आज घोषणा की। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 10 साल पहले अपनी स्थापना के बाद से […]

You May Like